अगर आप दिसंबर के महीने में अपने पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप तमिलनाडु जा सकते हैं। यहां आपको थेनी जिले में स्थित मेघमलाई हिल स्टेशन जाने का मौका मिलेगा।
यह एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है जिसे लोकप्रिय रूप से हाईवेइस माउंटेन भी कहा जाता है। इसे तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। मेघमलाई हिल्स स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण बहुत प्रसिद्ध है। यहां आपको ऊंची लहरदार पर्वत श्रृंखलाएं, क्लाउड लैंड फॉल्स, वेल्लिमलाई आदि देखने का मौका मिलेगा। मेघामलाई वन्यजीव अभयारण्य भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों का घर है। प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए आपको अपने पार्टनर के साथ यहां जरूर जाना चाहिए। यहां का सफर आपके लिए यादगार साबित होगा।