भारत के 5 स्टार क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिनकी गर्लफ्रेंड्स ने अपनी खूबसूरती से दुनियाभर में काफी चर्चाएं लूटी हैं. सोशल मीडिया पर भी इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स के फैंस की कोई कमी नहीं है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए फोटोज इन गर्लफ्रेंड्स के ग्लैमरस होने की कहानी बयां करते हैं. आइए एक नजर डालते हैं, भारत के टॉप-5 क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स पर-
माहिका शर्मा
)
स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. साल 2024 में पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक होने और गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया से भी ब्रेकअप होने के बाद हार्दिक पांड्या की जिंदगी में माहिका शर्मा ने एंट्री मारी.
)
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अभी, माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्टर के तौर पर काम करती हैं. माहिका शर्मा ने भारत के टॉप डिजाइनरों जैसे अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण ताहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल के साथ उनके विज्ञापन कैंपेन और फैशन शो में काम किया है.
अदिति हुंडिया
)
ईशान किशन के साथ अब उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं.
)
इंस्टाग्राम पर अदिति हुंडिया के 748K फॉलोवर्स हैं. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया अपने स्टाइलिश लुक के लिए चर्चा में रहती हैं. ईशान किशन को अक्सर मॉडल अदिति हुंडिया के साथ कई मौकों पर साथ देखा गया है.
ईशा नेगी
)
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं. ईशा देहरादून की रहने वाली हैं और वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं.
)
ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत और ईशा नेगी जल्द शादी कर सकते हैं.
मैडी हैमिल्टन
)
भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के बारे में अफवाहें फैल चुकी हैं कि उनका एक ब्रिटिश लड़की, मैडी हैमिल्टन के साथ रिश्ता है. उनके रिश्ते पर लोगों का ध्यान IPL 2024 सीजन के दौरान गया, जब उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया.
)
उनकी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया था, और तब से, मैडी हैमिल्टन को यशस्वी जायसवाल के साथ कई IPL मैचों और इंटरनेशनल क्रिकेट इवेंट्स में देखा गया है.
ऐशा सागर
)
ऐशा सागर का भारतीय क्रिकेटर समीर रिजवी के साथ नाम जुड़ चुका है. ऐशा सागर को समीर रिजवी की रूमर्ड ग्रलफ्रेंड बताया जाता है. येशा सागर अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित करती हैं. येशा सागर को परमिश वर्मा, गुड सिद्धू, अर्श बेनीपाल, गिप्पी ग्रेवाल, कुलबीर जिंजर और प्रेम ढिल्लों जैसे कलाकारों के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में देखा गया है.
)
इंस्टाग्राम पर येशा सागर के एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. येशा सागर का जन्म 14 सितंबर 1995 को लुधियाना (पंजाब) में हुआ था. भारत में ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2015 में वह कनाडा चली गईं. येशा सागर का फैशन सेंस कमाल का है और यह उनके कपड़ों के चुनाव में झलकता है. वह वेस्टर्न हो या इंडियन, दोनों ही तरह के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड फोटो और वीडियो भी अपलोड किए हैं.
girls globe