
हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर पत्नी की तस्वीर पर माला चढ़ाकर, थूककर गंगा में प्रवाहित कर प्रतीकात्मक पिंडदान करने वाले युवक अमित अरोड़ा के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस विवादित घटना के बाद पत्नी नेहा अरोड़ा सामने आई हैं। नेहा ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हरिद्वार में पत्नी का पिंडदान करने वाले शख्स की सच्चाई आई सामने
नेहा अरोड़ा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि उनके पति शराब के नशे में इस तरह की हरकतें करते हैं। दोनों के बीच दो महीने पहले से तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है। नेहा ने साफ किया कि वह सोशल मीडिया पर इस तरह की कोई सामग्री नहीं बनाती है जैसे उनके पति ने उन पर आरोप लगाए हैं। नेहा अरोड़ा ने बताया कि अमित पहले भी कई बार इस तरह का विवादित व्यवहार कर चुका है। मामले के सामने आने के बाद हरिद्वार में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था वीडियो
बता दें बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वीडियो में एक युवक गंगा घाट पर अपनी जीवित पत्नी का पिंडदान करता हुआ नजर आ रहा था। यही नहीं वो पत्नी की हार चढ़ी तस्वीर पर थूक कर घाट में विसर्जित करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में एक तरह ये नजारा और दूसरी तरफ एक डांस करती हुई महिला का वीडियो था। हालांकि उस वीडियो में महिला का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था।
ये भी पढ़ें: रील बाज पत्नी पर पति की नाराजगी, जिंदा बीवी की फोटो पर थूक कर कर डाला पिंडदान, Video
girls globe