Tehri Accident में जांच टीम ने बताई हादसे की वजह, जिसमें आठ लोगों की गई थी जान

टिहरी में हुए वाहन हादसे में आठ लोगों ने अपनी जान गवा दी थी। अब इसी हादसे (Tehri Accident) से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों के अनुपालन में आज इस हादसे की जांच के लिए राज्य में गठित लीड एजेंसी की टीम टिहरी गई। टीम ने जांच के दौरान मार्ग से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही वाहन की भी जांच की गई। इसी के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। जिसके बाद रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Tehri Accident में पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता की घोषणा

Tehri Accident में जांच टीम ने बताई हादसे की वजह

दरअसल टीम ने जांच में पाया कि दुर्घटना स्थान पर मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त है। साथ ही सड़क पर पैराफिट भी लगे हैं। लेकिन मोड के बाद लागातार ढाल पाई गई। जिससे पहली नजर में ऐसा पाया गया कि इसी ढाल की वजह से चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया। जिससे वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें:- Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत, अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे सभी लोग

टिहरी हादसे में हुई थी आठ लोगों की मौत

टिहरी में ये दर्दनाक हादसा चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास हुआ। एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में आठ लोगों के मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है सभी लोहग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिमसंस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे।