News India Live, Digital Desk : कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के बहुचर्चित गाने ‘सरके चूनर तेरी सरके’ (Sarke Chunar Teri Sarke) को लेकर देशभर में मचे भारी बवाल के बाद अब फिल्म के निर्देशक प्रेम (Director Prem) ने अपनी सफाई पेश की है। अश्लील और द्विअर्थी बोलों (Double Meaning Lyrics) के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रेम ने कहा कि यह विवाद बेवजह बड़ा बनाया जा रहा है। उन्होंने दुनिया की अन्य समस्याओं का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब दुनिया में युद्ध और एलपीजी (LPG) गैस जैसे बड़े संकट हैं, तो लोग एक गाने के पीछे क्यों पड़े हैं?’मैंने बोतल और अचार को ध्यान में रखकर लिखा था गाना’निर्देशक प्रेम ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उनके लिखे मूल कन्नड़ बोलों का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा, “मैंने यह गाना शराब की एक बोतल (Alcohol Bottle) और अचार (Pickle) के संदर्भ में लिखा था, न कि किसी अश्लील इरादे से। मैं एक गांव से आता हूँ जहाँ ‘नीचे मत गिराओ, उठाओ’ जैसे शब्द रोजमर्रा की बोलचाल (Janapada) का हिस्सा हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हिंदी अनुवाद में शब्दों का चयन कैसा हुआ, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी क्योंकि वे हिंदी भाषा में उतने सहज नहीं हैं।विवाद के बीच नोरा फतेही और लिरिसिस्ट ने झाड़ा पल्लाइस गाने को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब अभिनेत्री नोरा फतेही ने खुद को इस गाने के हिंदी वर्जन से पूरी तरह अलग कर लिया। नोरा ने दावा किया कि उन्होंने यह गाना 3 साल पहले कन्नड़ में शूट किया था और उन्हें हिंदी के ‘फूहड़’ बोलों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, हिंदी गीतकार रकीब आलम ने भी बयान जारी कर कहा कि उन्होंने केवल निर्देशक के कन्नड़ बोलों का अनुवाद किया था और वे खुद इन शब्दों को लेकर अपमानित महसूस कर रहे हैं। भारी विरोध और NHRC के नोटिस के बाद अब मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया है।’कॉन्ट्रोवर्सी नहीं, इमोशनल फिल्म है केडी’डायरेक्टर प्रेम ने विवादों के जरिए पब्लिसिटी पाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “केडी एक बेहद भावुक और बड़े बजट की फिल्म है। मैं अपनी फिल्म के लिए ऐसी निगेटिव पब्लिसिटी कभी नहीं चाहूंगा। गाना केवल पार्टियों में डांस करने के लिए बनाया गया था।” प्रेम ने घोषणा की है कि विवादित बोलों को अब बदल दिया गया है और गाने का संशोधित वर्जन (Corrected Version) जल्द ही सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद फिर से जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं।
girls globe