
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लीग चरण में पंजाब किंग्स (PBKS) का सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने शुरुआती हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर भी रही। हालांकि, आखिरी के मैचों में लगातार ६ हार की वजह से टीम 14 मैचों में 15 पॉइंट्स हासिल करने के बावजूद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों से ज्यादा कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को बेरहमी से निशाना बनाया जा रहा है। ट्रोलर्स द्वारा उनके परिवार, सहकर्मियों और स्टूडेंट्स को गालियां दिए जाने के बाद अब श्रेष्ठा का सबर टूट गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैक-टू-बैक दो वीडियो शेयर कर नफरत फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।
आखिर क्यों ट्रोल हो रही हैं श्रेष्ठा अय्यर? (विवाद की वजह)
यह पूरा विवाद पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए एक मैच के बाद शुरू हुआ:
-
‘जा एक पॉइंट दित्ता’ वीडियो: केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला। उस समय पंजाब की स्थिति काफी मजबूत थी। इसी दौरान श्रेष्ठा ने पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया टीम के साथ हंसी-मजाक में एक रील बनाई, जिसमें उन्होंने कहा “जा एक पॉइंट दित्ता” (जाओ, एक पॉइंट दे दिया)।
-
जीत से पहले जश्न का आरोप: सीजन के दूसरे हाफ में जब पंजाब किंग्स लगातार ६ मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, तो फैंस ने श्रेष्ठा के इस पुराने वीडियो को ‘क्रिंज’ बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। आलोचकों का कहना था कि उन्हें ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर जीत से पहले ऐसा जश्न नहीं मनाना चाहिए था।
“मेरे स्टूडेंट्स और वर्कप्लेस पर आ रहे हैं गाली भरे फोन” श्रेष्ठा अय्यर
लगातार मिल रहे हेट कमेंट्स और पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी पर दुख और गुस्सा व्यक्त करते हुए श्रेष्ठा ने वीडियो में कहा:
“यह तो अब हद हो गई है। मैंने जो वीडियो बनाया था, वह पूरी तरह हंसी-मजाक के लिए था, किसी बुरी नीयत से नहीं। वह वीडियो मेरे भाई श्रेयस और उसकी टीम के सपोर्ट के लिए था। लेकिन इसके लिए लोग मेरे पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जहां मैं काम करती हूं, वहां फोन कॉल्स करके गालियां दी जा रही हैं। मेरे परिवार और यहां तक कि मेरे स्टूडेंट्स को भी गालियां मिल रही हैं। आखिर इतना हेट क्यों? यह बिल्कुल भी सही नहीं है।”
भाई की हार-जीत और ‘कर्मा’ पर ट्रोलर्स को दो टूक
श्रेष्ठा अय्यर अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान पंजाब किंग्स के साथ ट्रैवल करती थीं और हर मैच में टीम को स्टैंड्स से चीयर करती नजर आती थीं। ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए उन्होंने अपने दूसरे वीडियो में साफ किया:
क्रिकेट फैंस के एक धड़े ने भी श्रेष्ठा अय्यर का समर्थन किया है और कहा है कि किसी खेल में टीम की हार के लिए खिलाड़ी की बहन या परिवार को इस तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और गाली देना बेहद शर्मनाक है।
girls globe