ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का विशेष महत्व है। कर्मफलदाता ग्रह शनि जातक को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही कारण है कि लोग शनि को प्रसन्न रखने के लिए पूजा-पाठ और उपाय करते हैं। साल 2026 में शनि देव का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है, जो 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
कब होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन?
शनि देव 17 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर मीन राशि में रहते हुए बुध के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन शनि जयंति और शनिश्चरी अमावस्या के अगले दिन होगा। शनि देव इस नक्षत्र में 09 अक्टूबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान कई राशियों की किस्मत पलटने वाली है।
वृषभ राशि: आर्थिक संकट से मुक्ति
शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी का योग भी बन सकता है।
मिथुन राशि: कोर्ट-कचहरी से राहत
मिथुन राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट केस में राहत मिलेगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
सिंह राशि: बिजनेस में तरक्की
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सौभाग्य लेकर आएगा। शनि की ढैय्या का असर हल्का होगा। बिजनेस में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के सदस्यों की सेहत में सुधार होगा।
तुला राशि: मान-सम्मान और धन लाभ
तुला राशि वालों की परेशानियां खत्म होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अचानक धन लाभ होगा। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि: धार्मिक यात्रा का योग
धनु राशि पर शनि की ढैय्या का असर कम होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बनेगा।
girls globe
