
अल्मोड़ा के न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में शनिवार को जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा बिष्ट ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया।
न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में पार्षद गीता बिष्ट भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नव नियुक्त आईटी संयोजक दीपिका बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां महिलाओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को खुलकर रखा।
महिलाओं ने न्यू इंद्र कॉलोनी क्षेत्र में नालियों की खराब स्थिति, पथ प्रकाश व्यवस्था की कमी, क्षतिग्रस्त रास्तों तथा अन्य मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महिलाओं का कहा कि समय से इन समस्याओं के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
बिट्टू कर्नाटक ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन
बिट्टू कर्नाटक ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से नालियों की सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त रास्तों के सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं की भागीदारी से ही समाज को मजबूत दिशा मिलती है।
girls globe