कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता का दमदार फर्स्ट लुक आउट घायल नर्स के रूप में दिखीं क्वीन

बॉलीवुड की बेबाक और नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली मेगा बजट फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब और ज्यादा बढ़ गया है। आज यानी 28 मई को मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक (First Look) आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है।

फर्स्ट लुक में कंगना रनौत का बेहद साहसी और हैरान कर देने वाला अवतार सामने आया है, जिसमें वे एक घायल लेकिन निडर नर्स की भूमिका में नजर आ रही हैं। मोशन पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यह फिल्म अगले महीने यानी 12 जून को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

“कुछ खास करके आम ही कहलाते…” कंगना ने शेयर किया भावुक मोशन पोस्टर

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना के चेहरे पर गंभीर चोट और खून के निशान दिखाई दे रहे हैं, जो किसी बड़े संकट की गवाही दे रहे हैं। पोस्टर में वे एक डरी हुई छोटी लड़की को सहारा देती और उसकी जान बचाती नजर आ रही हैं।

इस दमदार लुक को शेयर करते हुए कंगना ने एक बेहद दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा “कुछ खास करके, आम ही कहलाते। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।” कंगना की ये लाइनें उन गुमनाम हीरोज की तरफ इशारा करती हैं जो देश के लिए अपनी जान दांव पर लगा देते हैं लेकिन लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

क्या है फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का प्लॉट और असली कहानी?

अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसका सीधा संबंध साल 2008 में मुंबई में हुए भयानक और दिल दहला देने वाले आतंकी हमलों (26/11 Mumbai Attacks) से है। हालांकि, यह फिल्म आतंकवादियों या कमांडोज पर केंद्रित न होकर, उस डरावनी रात मुंबई के सरकारी अस्पतालों में तैनात आम कर्मचारियों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की वीरता को सलाम करती है।

जब चारों तरफ गोलियां चल रही थीं और बम धमाके हो रहे थे, तब अस्पताल के इन आम कमर्चारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों मासूम घायलों की जान बचाई थी। इस फिल्म का मुख्य मकसद दुनिया के सामने उस खौफनाक रात के उन्हीं अनसुने और असल हीरोज के किस्सों को उजागर करना है।

मोशन पोस्टर देख फैंस हुए गदगद, सोशल मीडिया पर आया कमेंट्स का सैलाब

‘भारत भाग्य विधाता’ का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स और कंगना के फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, “कंगना मैम, हमें वो कहानियां बताने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया जो वाकई देश के लिए मायने रखती हैं। इस फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड हूं।”

वहीं एक अन्य प्रशंसक ने कमेंट किया, “एक शानदार एक्ट्रेस से लेकर एक ताकतवर राजनेता तक, कंगना जी हमेशा देश के गौरव के लिए खड़ी रही हैं। अब 12 जून का इंतजार नहीं हो रहा।” ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि कंगना की फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद यह सिनेमाघरों में एक बड़ा धमाका करने वाली है और कोई भी दूसरी एक्ट्रेस कंगना की टक्कर की एक्टिंग नहीं कर सकती।

जानिए फिल्म की स्टारकास्ट, डायरेक्टर और रिलीज डेट की पूरी डिटेल

इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर मनोज तापाडिया (Manoj Tapadia) ने किया है। फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ गिरिजा ओक, सुयश कुकरेजा और स्मिता तांबे जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्म के निर्माण की बात करें तो इसे कंगना रनौत के अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ (Manikarnika Films) के साथ मिलकर ‘पेन स्टूडियोज’ और ‘परमहंस’ ने बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया है। सच्ची देशभक्ति और जज्बे से भरपूर यह फिल्म 12 जून को थिएटर्स में धमाका करने के लिए तैयार है।