
पीएम मोदी की अपील के बाद, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहिया वाहन से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। बता दें मंत्री ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उठाया है, जिसका मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल और डीज़ल बचाने का संदेश देना है।
दोपहिया वाहन चलाकर कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी
मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दोपहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।
अब खुद दोपहिया वाहन का करूंगा उपयोग: जोशी
मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दोपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहन का उपयोग करें, जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय कार्यक्रमों और निकट दूरी के दौरों के लिए वह खुद भी अधिकतम दोपहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि आमजन के बीच ईंधन बचत और सादगी का सकारात्मक संदेश पहुंचे।
ये भी पढ़ें: मत खरीदो सोना…, PM Modi की लोगों से बड़ी अपील, आने वाला है बड़ा संकट?
भविष्य की पीढ़ियों के हित में है पीएम मोदी की अपील
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश दिया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण और भविष्य की पीढ़ियों के हित में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
girls globe