टंकी से नीचे उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला, एक महीने के लिए धरना स्थगित

आखिरकार सरकार के आश्वसन के बाद टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला नीचे उतर आए हैं। एसडीआरएफ और फायर सर्विस के प्रयासों से पांचों लोगों को टंकी से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।

टंकी से नीचे उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला

बता दें वर्ष वार भर्ती की मांग को लेकर पिछले 60 घंटे से नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला भूखे प्यासे टंकी के ऊपर चढ़े हुए थे। सरकार की ओर से मिले उचित आश्वासन के बाद सभी लोग नीचे उतर आए हैं। साथ ही नर्सिंग कर्मियों ने 1 महीने के लिए अपना धरना स्थगित कर दिया है।