
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से अपील का असर अब दिखने लगा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने काफिले से गाड़ियों की संख्या को घटा दिया है।
सीएम धामी के काफिले में घटी गाड़ियों की संख्या
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले में गाड़ियों की संख्या 10 से घटकर 5 हो गई है। काफिले में पांच वाहनों के साथ ही मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक में पहुंचे। बता दें सीएम धामी ने पीएम मोदी की अपील के बाद ये निर्णय लिया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश समेत बीजेपी शासित राज्यों में ये व्यवस्था लागू हो चुकी है।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन से कैबिनेट बैठक में पहुंचे गणेश जोशी
बता दें मुख्यमंत्री धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भी गणेश जोशी दोपहिया वाहन चलाकर कार्यक्रम से निकलते हुए देखे गए थे।
ये भी पढ़ें: नैनीताल के DM की ईंधन बचाने की पहल, अपने आवास से पैदल ही गए कार्यालय, अधिकारियों से भी की अपील
पीएम मोदी ने की थी अपील
पश्चिम एशिया संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है। इसको लेकर ही पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे पेट्रोल और डीजल बचाएं और बेहद जरूरी न होने पर इस्तेमाल से बचे। पीएम ने कहा कि हमने कोविड के समय कई सारी व्यवस्थाएं बना ली थीं और अब समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें।
girls globe