
देहरादून में लोकायुक्त गठन को लेकर एक बार फिर सियासत गर्माने जा रही है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने 7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को “बादाम भेंट” कर 2017 के चुनावी वादे की याद दिलाने का ऐलान किया है।
लोकायुक्त पर भाजपा को घेरेगी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी
पार्टी के प्रदेश कार्यालयने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 100 दिनों के भीतर लोकायुक्त गठन का वादा किया था, लेकिन 9 साल गुजरने के बाद भी यह वादा अधूरा है। उन्होंने कहा कि अब जनता जवाब चाहती है।
भाजपा कार्यालय तक मार्च की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को सुबह 10 बजे कार्यकर्ता नेहरू कॉलोनी के फवारा चौक पर एकत्र होंगे। इसके बाद सभी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को बादाम भेंट करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।
girls globe