
केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ‘मार्स हॉल’ में आयोजित भव्य “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में माध्यमिक, बेसिक एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए स्कूटी, मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री मौर्य ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को मात्र 15 कार्य दिवसों में सफलतापूर्वक संपन्न कराना और उतनी ही तीव्र गति से पारदर्शी परीक्षाफल घोषित करना विभाग की एक ऐतिहासिक और सराहनीय उपलब्धि है।
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को ‘नकल मुक्त परीक्षा’ का एक मज़बूत मॉडल दिया था। आज उनके सुपौत्र और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह उसी विरासत और शिक्षा विभाग के दायित्व को पूरी निष्ठा से संभाल रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी और श्री संदीप सिंह की जोड़ी की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर प्रदेश की माध्यमिक और बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बहुत ही बेहतर और सुचारू तरीके से आगे बढ़ाया है।
girls globe