नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कटा

चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला नीति-मलारी नेशनल हाईवे (NH-107B) पर भारी भूस्खलन हो गया है। जिसके चलते दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।

नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर भूस्खलन

घटना रविवार दोपहर की है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला नीति-मलारी नेशनल हाईवे (NH-107B) पर भूस्खलन (Landslide on Niti-Malari National Highway) हो गया। भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया है। पहाड़ी से पत्थर गिरते ही आसपास के लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया।

लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते मार्ग को खोलने में आ रही बाधा

लाता और सालधार के पास भारी बोल्डर और मलबा आने से सीमांत नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। फिलहाल बीआरओ की ओर से मार्ग को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन लगातार पत्थर गिरने से काम में बाधा आ रही है।