Haridwar Road accident: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, कई महिलाएं घायल

हरिद्वार से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हरियाणा रोडवेज की बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है ट्रॉली में करीब एक दर्जन महिलाएं सवार थी। सभी महिलाएं घायल बताई जा रही है।

हरिद्वार में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर

हादसा रविवार सुबह का है। जहां मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है ट्रॉली में करीब एक दर्जन महिलाएं सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

haridwar news