Tuesday , September 8 2026

Dhurandhar 2 Worldwide : 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री को तैयार धुरंधर 2,अब इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने पर निगाहें

News India Live, Digital Desk : आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने महज 6 दिनों में 937 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड ग्रॉस) बटोर कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सर्वकालिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में तेजी से ऊपर चढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म आज (बुधवार) तक 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन असली चुनौती उन 5 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना है, जिन्होंने दुनिया भर में झंडे गाड़े हैं।इन 5 ‘दिग्गजों’ के रिकॉर्ड पर है रणवीर की नजर’धुरंधर 2′ को ग्लोबल चार्ट में टॉप-5 में शामिल होने के लिए इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार करना होगा:दंगल (Dangal): ₹2,024 करोड़बाहुबली 2 (Baahubali 2: The Conclusion): ₹1,810 करोड़पुष्पा 2 (Pushpa 2: The Rule): ₹1,642 करोड़आरआरआर (RRR): ₹1,316 करोड़जवान (Jawan): ₹1,160 करोड़रिकॉर्ड्स की झड़ी: ‘एनिमल’ और ‘स्त्री 2’ हुए पीछेफिल्म ने अपने छठे दिन के सफर में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (₹915 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (₹884 करोड़) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को धूल चटा दी है। इसके साथ ही यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी ‘A’ रेटेड भारतीय फिल्म बन गई है। भारत में भी फिल्म ने 575 करोड़ (नेट) का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन (₹511 करोड़) के रिकॉर्ड को बहुत पहले ही पीछे छोड़ चुकी है।क्या ‘धुरंधर’ बनेगी नंबर 1 फ्रैंचाइज़ी?वर्तमान में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन ₹2,219 करोड़ के पार पहुँच गया है, जिसने इसे ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी से आगे निकाल दिया है। अब इस सीरीज का मुकाबला ‘बाहुबली’ (₹2,462 करोड़) और ‘YRF स्पाई यूनिवर्स’ (₹3,195 करोड़) से है। जिस रफ्तार से रणवीर सिंह की यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक यह ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज़ी को भी पछाड़ देगी