
बालों की खूबसूरती और सेहत इस बात पर बहुत निर्भर करती है कि आप उन्हें कैसे और कितनी बार धोते हैं। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि बाल रोजाना धोने चाहिए या हफ्ते में एक बार। ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि जरूरत से ज्यादा या बहुत कम हेयर वॉश, दोनों ही बालों की सेहत बिगाड़ सकते हैं। रोजाना शैंपू करने से बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे वे रूखे (Rough) और बेजान होकर टूटने लगते हैं।
आपकी स्कैल्प के हिसाब से क्या है सही ‘शेड्यूल’?
बालों को धोने की फ्रीक्वेंसी आपकी स्कैल्प के प्रकार पर निर्भर करनी चाहिए:
-
ऑयली स्कैल्प: अगर आपकी स्कैल्प जल्दी चिपचिपी हो जाती है, तो आप हर एक दिन छोड़कर (Alternate Days) बाल धो सकते हैं। इससे गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल जमा नहीं होगा।
-
ड्राई और घुंघराले बाल: अगर आपके बाल रूखे या कर्ली हैं, तो हफ्ते में केवल 1 से 2 बार हेयर वॉश करना ही काफी है। बार-बार धोने से ये और भी ज्यादा उलझ सकते हैं।
-
नॉर्मल बाल: सामान्य बालों के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू करना सबसे आदर्श माना जाता है।
शैंपू करने का ‘गोल्डन रूल’: डायरेक्ट कभी न लगाएं
ज्यादातर लोग शैंपू की बोतल सीधे सिर पर डाल लेते हैं, जो बालों की जड़ों को नुकसान पहुँचा सकता है। शैंपू इस्तेमाल करने का सही तरीका यह है:
-
एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लें।
-
उसमें अपनी जरूरत के अनुसार शैंपू मिलाएं।
-
इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स (Dilute) कर लें और फिर स्कैल्प पर लगाएं। यह तरीका शैंपू के केमिकल्स के सीधे असर को कम करता है और बालों को बेजान होने से बचाता है।
ऑयलिंग: दादी-नानी का नुस्खा है सबसे कारगर
शैंपू से पहले बालों को पोषण देना उतना ही जरूरी है जितना सफाई। दादी-नानी हमेशा से ही ‘चम्पी’ यानी तेल मालिश की सलाह देती आई हैं।
-
रात भर का पोषण: सबसे बेहतर है कि शैंपू करने से एक रात पहले बालों में तेल लगाएं।
-
इंस्टेंट ऑयलिंग: अगर समय कम है, तो बाल धोने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले तेल जरूर लगाएं। इससे शैंपू के बाद बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई नहीं होते और उन्हें अंदर से मजबूती मिलती है।
माइल्ड शैंपू का चुनाव करें
बाजार में मिलने वाले हार्ड केमिकल युक्त शैंपू के बजाय ‘माइल्ड’ या नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले शैंपू का चुनाव करें। सल्फेट और पैराबेन मुक्त शैंपू बालों के प्राकृतिक चमक को बनाए रखने में मदद करते हैं और हेयर फॉल की समस्या को कम करते हैं।
girls globe