Saturday , October 17 2026

CM योगी का जनता दरबार: ‘इलाज में पैसे की कमी नहीं बनेगी बाधा

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत और जनसरोकारों के बीच गुरुवार को एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए धन की कमी किसी के रास्ते में नहीं आएगी, वहीं दूसरी ओर रायबरेली से आई एक खबर ने प्रशासनिक तंत्र को अलर्ट कर दिया। यहां परंपरा के तहत मट्ठा पीने के बाद 24 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जनता दरबार में सीएम योगी का सख्त संदेश
गोरखपुर में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट बांटी और फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का इलाज सिर्फ पैसों की कमी के कारण न रुके। उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल उच्च स्तरीय इलाज का अनुमान तैयार कराए और मरीजों को जल्द से जल्द राहत दिलाए।

अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में आई शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और पीड़ितों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।