
आजकल फिटनेस और वेट लॉस (Weight Loss) की दुनिया में चिया सीड्स (Chia Seeds) को एक ‘सुपरफूड’ माना जाता है। वजन कम करने की चाहत रखने वाला लगभग हर दूसरा इंसान अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करता है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में सॉल्यूएबल (घुलनशील) और अनसॉल्यूएबल (अघुलनशील) फाइबर पाया जाता है। महज दो चम्मच चिया सीड्स में लगभग 10 ग्राम फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख को शांत करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस चिया सीड्स को आप सुबह-सुबह पानी में भिगोकर पी रहे हैं, वह असल में आपका वजन घटाने में कोई खास मदद नहीं कर रहा है? जी हां, सिर्फ पानी के साथ चिया सीड्स लेने से वेट लॉस नहीं होता। आइए जानते हैं इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण और इसे खाने का सही तरीका।
सिर्फ पानी के साथ चिया सीड्स लेने से क्यों नहीं होता फायदा?
अधिकतर लोग चिया सीड्स को पानी में भिगो देते हैं और जब वह जेली जैसा बन जाता है, तो उसे पी लेते हैं।
-
अधूरा पोषण: इस तरह केवल पानी में लेने से चिया सीड्स का फाइबर आपके डाइजेशन (पाचन क्रिया) को धीमा तो कर देता है, जिससे थोड़ी देर के लिए भूख नहीं लगती, लेकिन चिया सीड्स के बाकी जरूरी न्यूट्रिशन और फायदे शरीर को नहीं मिल पाते।
-
फैट पर बेअसर: केवल पानी और चिया सीड्स का यह कॉम्बिनेशन शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट (चर्बी) पर किसी भी तरह का सीधा असर नहीं दिखा पाता है। इसलिए लंबे समय तक पानी के साथ इसे लेने के बाद भी वजन में कोई बदलाव नजर नहीं आता।
दही के साथ खाएं चिया सीड्स: बनेगा ‘सिनबायोटिक’ पावरहाउस
अगर आप चिया सीड्स से वजन घटाने का पूरा और सही फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे पानी की बजाय दही (Curd/Yogurt) में मिलाकर खाएं या इसकी स्मूदी बनाकर लें।
क्या है इसके पीछे की साइंस? चिया सीड्स असल में एक प्रीबायोटिक (Prebiotic) है, जबकि दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक (Probiotic) है। जब इन दोनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो यह हमारे पेट (Gut Health) के लिए एक शक्तिशाली सिनबायोटिक (Synbiotic) कॉम्बिनेशन बनाता है। यह मिश्रण पेट के अच्छे बैक्टीरिया को फर्मेंट करके ‘शॉर्ट चेन फैटी एसिड’ (Short Chain Fatty Acid) यानी ब्यूटाराइट बनाता है, जो सीधे तौर पर वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।
दही और चिया सीड्स के साथ खाने के 4 जबरदस्त फायदे
-
तेजी से घटती है शरीर की चर्बी: जब आप इसे दही के साथ लेते हैं, तो शरीर को इंसुलिन के बेहतर सिग्नल्स मिलते हैं। इससे बॉडी में ग्लूकोज का अब्जॉर्प्शन (अवशोषण) कम होता है, जिससे शरीर में नया फैट जमा नहीं होता और पुराना फैट बर्न होने लगता है।
-
ब्लड शुगर और क्रेविंग पर कंट्रोल: यह कॉम्बिनेशन खून में शुगर और कार्ब्स के डाइजेशन को धीमा कर देता है। ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहने के कारण आपको अचानक होने वाली फूड क्रेविंग्स (मीठा या जंक फूड खाने की तीव्र इच्छा) नहीं होती, जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है।
-
मजबूत डाइजेशन और गट बैरियर: सिनबायोटिक बनने के कारण यह आपके पेट की अंदरूनी परत (Gut Barrier) को मजबूत करता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या दूर होती है।
-
सूजन (Inflammation) कम करे: यह कमाल का मिश्रण शरीर के अंदरूनी अंगों की सूजन (Inflammation) को कम करने में मदद करता है। अंदरूनी सूजन ठीक होने से वजन आसानी से कम होने लगता है।
सलाद या स्मूदी टिप: अगली बार जब आप चिया सीड्स खाएं, तो इसे एक कटोरी ताजे दही में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। आप चाहें तो इसमें अपने पसंदीदा फल मिलाकर एक हेल्दी स्मूदी या राएते की तरह भी इसका आनंद ले सकते हैं।
girls globe