
Champawat Gangrape Case Minor Kidnap Update: उत्तराखंड के चंपावत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें नाबालिग लड़की से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के केस ने हर किसी को चौंका दिया। चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बच्ची को बंद कमरे में छोड़ फरार हो गए। जिसमें बीजेपी के एक नेता का नाम भी सामने आ रहा है। अब इसी मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। कथित आरोपी अग्निवीर के पिता, बीजेपी नेता की पत्नी और बेटी का बयान सामने आया है।
चंपावत नाबालिग गैंग रेप मामला Champawat Gangrape Case
दरअसल उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। पहाड़ की बेटियां यहां कितनी सुरक्षित हैं एक बार फिर इसकी हकीकत सबके सामने आ गई है। चंपावत में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके इलजाम एक भाजपा नेता, अग्निवीर और एक शख्स पर लगे है।
आरोपी नाबालिग को नग्न हालत में रस्सियों से बांधकर हुए फरार
बताया जा रहा है इन सभी ने चाकू की नोक पर बारी बारी उस मासूम का शोषण किया। जिसके बाद नग्न हालत में रस्सियों से बांधकर फरार हो गए। पीड़िता महज 16 साल की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने घर से अपनी सहेली की शादी में जाने को निकली थी। तभी उसके साथ एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई।
ये भी पढ़ें:- चंपावत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता पर आरोप
दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट Champawat Gangrape Case Update
हलांकि इस वारदात के बात कुछ ऐसे खुलासे भी हुए हैं, जिसने इसकी इनसाइड स्टोरी को बदलकर रख दिया है। जिस भाजपा नेता और अग्निवीर पर गैंगरेप के आरोप लगाए जा रहे हैं, अब उनके परिवार वाले सामने आ गए हैं। दोनों परिवार वालों का कहना है कि उन दोनों को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
अग्निवीर के पिता का बयान आया सामने
अग्निवीर के पिता ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और उसपर गलत आरोप लग रहे हैं। पिता का कहना है कि, “कुछ लोग जानबूझकर मेरे बेटे को इस मामले में फंसा रहे हैं, मेरा बेटा अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ जिस वजह से लोग ये मेरे बेटे को साजिश के तहत फंसा रहे हैं। अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे सजा मिले लेकिन बिना निष्पक्ष जांच के उसे गुनहगार ठहराना गलत है।”
भाजपा नेता की पत्नी का बयान आया सामने
वहीं भाजपा नेता की पत्नी ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया उनके मुताबिक उनके पति उस रात उन्हीं के साथ थे। उनके पति पर झूठे आरोप मढ़े जा रहे हैं। भाजपा नेता की पत्नी ने कहा, “मेरे पति पर खाली-खाली आरोप लगाए गए हैं। इनकी बेटी के बराबर तो मेरी बेटी है रात 9 बजे हम सब एक साथ थे।
मेरा घरवाला पूरे परिवार के साथ घर पर था, लेकिन हमें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। मेरे पांच बच्चे हैं और बच्चे शादी लायक हैं। मेरी बेटियां भी उसी उम्र की हैं। मेरे पति का नाम पूरे देश में बदनाम कर दिया गया। भगवान और हमारे देवी-देवता हमारे साथ हैं, वही न्याय करेंगे। पहले की दुश्मनी अब निकाली जा रही है और बिना बात के हमारे परिवार को फंसाया जा रहा है।”
लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी
कथित आरोपियों के परिजनों के बयान सामने आने ये केस और भी ज्यादा उलझ गया है। हलांकि अभी तक इस मामले में नाबालिग लड़की की मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चंपावत रेप केस का असल सच सामने आ सकता है।
girls globe