BC Khanduri के आवास पहुंचा उनका पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, कई दिग्गज नेता मौजूद

BC Khanduri का पार्थिव शरीर उनके वसंत विहार आवास पर पहुंच गया है। अंतिम दर्शन के लिए आवास पर भीड़ उमड़ी हुई है। कई दिग्गज नेताओं से लेकर पूर्व सैनिकों श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।

20 मई को किया जाएगा BC Khanduri का अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है की भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार (Bhuvan Chandra Khanduri’s Funeral) कल यानी 20 मई को किया जाएगा। खंडूरी के अंतिम दर्शन के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मंत्री गणेश जोशी, भाजपा विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं।

BC Khanduri last rites

लंबे समय से थे बीमार

भुवन चंद्र खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को हार्टअटैक के चलते उनका निधन हो गया।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू ऑब्जरवेशन में रखा गया था।

ये भी पढ़ें: स्वर्णिम चतुर्भुज से गांव-गांव तक सड़क, जानिए BC खंडूरी की सबसे बड़ी उपलब्धियां