
बॉलीवुड की ‘मर्दानी’ यानी रानी मुखर्जी अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। आज वे फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी मुखर्जी की जिंदगी की शुरुआत ही किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी? जन्म के ठीक बाद उनके साथ अस्पताल में एक ऐसी बड़ी गड़बड़ी हुई थी, जिसने उनके माता-पिता के होश उड़ा दिए थे।
जब अस्पताल में बदल गईं रानी मुखर्जी यह हैरान कर देने वाला किस्सा खुद रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया था। रानी ने मशहूर होस्ट सिमी ग्रेवाल को बताया कि उनके जन्म के वक्त अस्पताल में एक बड़ी चूक हो गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने गलती से रानी को एक दूसरी पंजाबी फैमिली के कमरे में शिफ्ट कर दिया था। वहीं, उस पंजाबी परिवार के बच्चे को रानी की मां, कृष्णा मुखर्जी के पास ला दिया गया।
मां की ममता ने ऐसे पहचाना अपनी बेटी को रानी की मां ने जब उस बच्चे को देखा, तो वे तुरंत समझ गईं कि यह उनकी बेटी नहीं है। रानी ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और कहा कि, ‘यह मेरा बच्चा नहीं है।’ मां ने यह दावा अपनी बेटी की आंखों के रंग के आधार पर किया था। दरअसल, जन्म के समय रानी की आंखें भूरी थीं, जबकि जिस बच्चे को उनके पास लाया गया था, उसकी आंखें भूरी नहीं थीं। मां की सतर्कता के चलते अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तलाश शुरू हुई, जिसके बाद सही सलामत रानी को उनकी असली मां के पास लाया गया।
फिल्मी सफर की शुरुआत रानी मुखर्जी ने साल 1996 में बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘राजा की आएगी बारात’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, उन्हें असली पहचान आमिर खान के साथ आई फिल्म ‘गुलाम’ और शाहरुख खान के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ से मिली।
शानदार करियर का सफर अपने तीन दशकों से अधिक के करियर में रानी मुखर्जी ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ‘साथिया’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘हम तुम’, ‘मर्दानी’, ‘हिचकी’ और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ जैसी फिल्मों में उन्होंने साबित किया कि वे एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। आज भी वे अपनी फिल्मों के चुनाव और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
girls globe