
सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद प्रदेश भर में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। इसके बाद में शिक्षण संस्थान ने अपने परिसर में मनोरंजन कार्यक्रम आयोजन करवाया था।
DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक पर केस दर्ज
19 मई को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन ने राज्य में 3 दिन के लिए राजकीय शोक घोषित किया था। साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड ने 19 मई को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के मनोरंजन/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई थी।
ये भी पढ़ें: पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी की BC Khanduri की अंत्येष्टि, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित
राजकीय शोक के बाद भी करवाया था मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित
शासन की ओर से इस संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अवगत कराया गया था, परंतु उक्त निर्देशों के बावजूद भी राजपुर क्षेत्र में स्थित DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा दिनांक मंगलवार शाम अपने परिसर में मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पर थाना राजपुर पर DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर केस दर्ज किया गया है।

girls globe