उत्तराखंड पहुंची Saina Nehwal, हरिद्वार में की गंगा आरती, 6 दिनों से घूम रहीं

देश की बेहतरीन पूर्व बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) आज कल उत्तराखंड आई हुई हैं। टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अब साइना हरिद्वार पहुंची है। गुरुवार को वो अपने पिता डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन के साथ हरिद्वार में गंगा आरती करने पहुंची। तो वहीं उन्होंने चड़ी देवी मंदिर के दर्शन भी किए। रोपवे के जरिए वो मंदिर पहुंची। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

उत्तराखंड पहुंची सायना नेहवाल Saina Nehwal In Uttarakhand

साइना नेहवार उनके बाद अचानक से गरकी पौड़ी पहुंची। जहां उन्होंने गंगा आरती की। इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने साइना का स्वागत किया। इसके साथ ही माता की चुनरी और गंगाजल भी भेंट के रूप में दिया।

haridwar

हरिद्वार में की गंगा आरती, चड़ी देवी के दर्शन भी किए Saina Nehwal Ganga Aarti Haridwar

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साइना अपने पिता और दो अन्य लोगों के साथ हरकी पौड़ी पहुंची। जहां वो गंगा आरती में शामिल हुई। जिसके बाद वो हरिद्वार से रवाना हो गई।

haridwar

साइना नेहवाल 6 दिनों से घूम रहीं उत्तराखंड

बताते चलें कि इन दिनों साइना नेहवाल परिवार के साथ उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को उन्होंने सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूर्जा की। जिसके बाद वो वहां से मसूरी भी गईं। मसूरी के बाद वो हरिद्वार आईं। जहां उन्होंने दो प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। मां चंडी देवी की उन्होंने पूर्जा अर्चना करने के बाद हरकी पौड़ी में गंगा आरती में शामिल हुई।