
भाजपा ने सरकार से बातचीत के आधार पर नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का स्वागत किया है। वहीं कांग्रेस नेत्री द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर बेरोजगारों को आत्मदाह के लिए उकसाने की धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का भाजपा ने किया स्वागत
पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद चमोली ने कहा, सरकार से बातचीत के बाद, नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन समाप्त करना स्वागत योग्य है। पार्टी को पूरा भरोसा है कि जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के हित में इस मुद्दे का पूरी तरह समाधान करेंगे। वहीं उन्होंने आंदोलनकारी युवाओं से आग्रह किया कि भाजपा संगठन और सरकार उनके हितों को लेकर संवेदनशील और गंभीर है, सभी को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का खुद पर पेट्रोल डालकर बेरोजगारों को आत्मदाह के लिए उकसाना बताया। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही चिंताजनक है। कांग्रेस ने अपनी नेत्री को दांव पर लगाकर आंदोलनकारी युवाओं को आत्मदाह के लिए भड़काना किसी भी तरह से उचित नही हैं।
चमोली ने कांग्रेस पर किया हमला
चमोली ने कहा, “निश्चित तौर पर ये एक आत्मघाती और गैरजिम्मेदाराना कदम है, यहां तक है कि इतने दिन से आप टंकी पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि आप खुद पर पेट्रोल डालकर क्या जताना चाहते हैं? क्या लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि अपने काम कराने हैं तो अपने को जला लो पहले, या आत्महत्या कर लो? क्या एक लीडर का और ऐसी एक राष्ट्रीय पार्टी का जो कल सरकार बनाने का दावा करती हो। क्या वो प्रदेश को अराजकता के इस रास्ते पर झोंकना चाहती है?
कांग्रेस की इस तरह की राजनीति को बताया प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
चमोली ने गणेश गोदियाल से अपील की कि अध्यक्ष के नाते उनको अपनी नेत्री से बात करनी चाहिए और इस तरफ आंदोलन को नहीं ले जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और भविष्य के लिए भी ये परम्पराएं ठीक नहीं हैं। वहीं सुझाव दिया कि उन्होंने अपने अध्यक्ष की जान-माल की चिंता करनी चाहिए।
girls globe