
गर्मियों का मौसम आते ही रसोई की रानी कही जाने वाली ‘हरी धनिया’ के नखरे बढ़ जाते हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण बाजार में इसके दाम आसमान छूने लगते हैं, वहीं घर लाते ही यह चंद घंटों में मुरझाने या सड़ने लगती है। अक्सर नमी के कारण धनिया की पत्तियां गल जाती हैं और उनमें से अजीब सी गंध आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो ये दो आसान किचन हैक्स आपके काम आसान कर सकते हैं।
तरीका 1: ‘ड्राई स्टोर’ हैक – लंबे समय तक बरकरार रहेगा फ्लेवर
अगर आप धनिया को महीनों तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे सुखाकर स्टोर करना सबसे बेहतरीन विकल्प है। इससे न केवल पैसे बचेंगे बल्कि आपको हर बार ताज़ा फ्लेवर भी मिलेगा।
-
धोने का सही तरीका: बाजार से धनिया लाने के बाद उसे अच्छी तरह साफ पानी से धो लें। ध्यान रहे कि इसकी जड़ों को पहले न काटें, क्योंकि जड़ सहित धोने से पत्तियां फ्रेश रहती हैं।
-
सुखाने की तकनीक: धोने के बाद पत्तियों को टिशू पेपर या सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। पानी की एक भी बूंद नहीं रहनी चाहिए। अब इसे अखबार पर फैलाकर पंखे की हवा में सुखाएं। इसे धूप में रखने की गलती न करें, वरना इसकी खुशबू उड़ जाएगी।
-
स्टोरेज मंत्र: एक-दो दिन में जब धनिया पूरी तरह सूख जाए, तब कैंची से जड़ों को काटकर अलग कर दें। डंठल और पत्तियों को छोटा-छोटा काटकर एक साफ कांच के जार में भर लें। इसे आप किसी भी सब्जी या चटनी में फ्लेवर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
तरीका 2: फ्रिज में रखने की स्मार्ट ट्रिक – 15 दिनों तक रहेगी ताजी
अगर आप सूखी धनिया के बजाय बिल्कुल हरी और फ्रेश पत्तियां इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह अखबार वाला हैक आपके लिए बेस्ट है:
-
बिना धोए करें स्टोर: धनिया को स्टोर करने से पहले उसे धोएं नहीं। सिर्फ सूखे कपड़े से उसकी मिट्टी साफ कर लें।
-
अखबार का जादू: धनिया की गड्डी को किसी न्यूज पेपर (अखबार) में अच्छी तरह लपेट दें। अखबार अतिरिक्त नमी को सोख लेता है, जिससे पत्तियां गलती नहीं हैं।
-
इस्तेमाल का तरीका: जब भी जरूरत हो, अखबार से उतनी ही धनिया निकालें जितनी चाहिए, फिर उसे धोकर इस्तेमाल करें। थोड़ी देर पानी में रखने पर इसके पत्ते फिर से खिले-खिले नजर आने लगेंगे।
धनिया स्टोर करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
-
सड़ी पत्तियां निकाल दें: स्टोर करने से पहले पूरी गड्डी को चेक करें। अगर एक भी पत्ता सड़ा हुआ है, तो वह पूरी धनिया को खराब कर सकता है।
-
ताजी धनिया ही खरीदें: हमेशा जड़ वाली और गहरे हरे रंग की धनिया खरीदें, जो दिखने में ताजी और कड़क हो।
-
प्लास्टिक बैग से बचें: गर्मियों में प्लास्टिक की थैली के अंदर भाप बनती है, जिससे धनिया बहुत जल्दी सड़ जाती है।
girls globe