कुशीनगर में खूनी खेल,कमरे में बंद कर जीजा ने साली को मारी गोली

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह बिहार से अपनी ससुराल आए एक युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी 17 वर्षीय साली की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साली को कमरे में किया बंद, फिर चली गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले 25 वर्षीय जितेंद्र की शादी करीब एक साल पहले तमकुहीराज इलाके में हुई थी। मंगलवार शाम जितेंद्र अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उसकी 17 साल की साली उसे खाना देने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र उसे जबरन एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने बताया कि कमरे के अंदर से किशोरी के रोने और विरोध करने की आवाजें आ रही थीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, जितेंद्र ने पहले अपनी साली के सिर में गोली मारी और फिर अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद की जीवनलीला भी समाप्त कर ली।

गलत हरकत का विरोध करने पर वारदात!

मृतक किशोरी के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र कमरे में उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। किशोरी लगातार गुहार लगा रही थी कि वह ऐसा न करे। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग कमरे की तरफ भागे, तो कमरा अंदर से लॉक था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, जहां फर्श पर दोनों के लहूलुहान शव पड़े मिले।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, जांच तेज

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से हथियार बरामद हुआ है। अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इस आत्मघाती कदम के पीछे की मुख्य वजह क्या थी।

कानपुर देहात में भी प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी जान

इसी तरह की एक अन्य घटना कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां अकारू गांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर घुसकर पहले उसका गला रेत दिया और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक अपने नाना की मौत के बाद नानी के पास ही रहता था