
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला का लाइव वीडियो सामने आया। रौतेला ने लाइव आकर सरकार को बड़ी चेतावनी दी है।
नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर मचा हड़कंप
बता दें पिछले 36 घंटों से नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ-साथ कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला पानी अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। रौतेला ने लाइव आकर अपने परिवार से माफ़ी मांगी है। ज्योति रौतेला ने कहा कि अगर मैं कोई भी बड़ा कदम उठाती हूं तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
राज्य सरकार को बताया अहंकारी
ज्योति रौतेला ने कहा टंकी में चढ़े 36 से अधिक घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा यहां नहीं पहुंचा है। मुझे इस बात का अफसोस है जिन लोगों ने इस प्रदेश को बनाया, आज उनके ही बच्चे इस प्रदेश में परेशान है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर कई ऐसे मामले हैं जहां लड़कियों को न्याय नहीं मिला है। लाखों नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लेकिन इस अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
ये है मांगें
प्रमुख मांगों में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार किए जाने की मांग शामिल है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि परीक्षा आधारित भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए और रिक्त पदों पर वर्षवार भर्ती की जाए। मंच का दावा है कि वर्तमान में राज्य में 2500 से अधिक पद रिक्त हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाना चाहिए। इसके साथ ही उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने राज्य से बाहर के छात्रों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है।
नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि पहले राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने ओवर एज अभ्यर्थियों को विशेष आयु छूट देने की मांग भी सरकार के सामने रखी है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते कई योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिनके साथ न्याय होना चाहिए।
girls globe