यमकेश्वर पहुंचे Yogi Adityanath, CM Dhami के साथ गढ़वाल में ओपन जिम का किया शुभारंभ

उत्तराखंड के यमकेश्वर(Yamkeshwar) में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) का दो दिवसीय दौरा है। ऐसे में वो आज सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ यमकेश्वर पहुंचे। यमकेश्नवर पहुंचने पर वो सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी गए। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीएम धामी के साथ पौड़ी गढ़वाल में ओपन जिम का शुभारंभ किया।

यमकेश्वर पहुंचे योगी आदित्यनाथ और CM Dhami

उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर में आज दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी विकास कार्यों की साक्षी बनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण किया। जहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

Cm dhami

दोनों सीएम ने प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने महादेव से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया। साथ ही परिवार व ग्रामीणों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर समिति का आभार जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा का भाव था।

आज वहां भव्य मंदिर खड़ा है। युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा जीवन में प्रगति के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का होना अनिवार्य है। अच्छा सोचने से परिणाम सुखद होते हैं। इस सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिकता ही सबसे सशक्त माध्यम है।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand पहुंचे Yogi Adityanath, CM धामी के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी का उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए बिथ्याणी महाविद्यालय को ‘आदर्श कॉलेज’ के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। साथ ही क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की घोषणा की।

महाविद्यालय को ‘आदर्श कॉलेज’ के रूप में विकसित करने का ऐलान

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और खेल सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है। जिसके क्रम में इस महाविद्यालय को हाईटेक किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक भव्यता के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों का भावपूर्ण अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन

शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अतिथियों ने महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल तकनीक का अनूठा उदाहरण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं एआई बॉट से संवाद कर महाविद्यालय की परीक्षा प्रणाली व परिणामों की समीक्षा की।

जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय के नए भवन व सेमिनार हॉल का उद्घाटन और ‘विकसित भारत एक संकल्प’ पुस्तक का विमोचन भी गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

ओपन जिम का किया शुभारंभ

युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के लिए महाविद्यालय परिसर में ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने खुद जिम उपकरणों पर व्यायाम कर स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। प्रस्तावित स्टेडियम के लिए चिन्हित भूमि के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही ये जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।