SSP को बधाई देने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग, Akram encounter पर बोले ये

Akram encounter case: देहरादून में बीते दिनों पहले कुख्यात आरोपी अकरम एनकाउंटर केस मामले में आज हरिद्वार से आए मुस्लिम लोगों ने देहरादून पुलिस के एक्शन की सराहना की है। एसएसपी से मुलाकात कर उन्होंने एनकाउंटर में घायल SHO नरेश राठौर के जल्द स्वास्थय लाभ की कामना की है।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की पुलिस के एक्शन की सराहना

हरिद्वार के बहदराबाद क्षेत्र से मंगलवार को आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुख्यात बदमाश अकरम को मार गिराने पर एसएसपी देहरादून और SHO नरेश राठौर की सराहना करते हुए उन्हें ज्ञापन दिया है।

विरोध करने वालों को दी चेतावनी

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एसएसपी द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदमों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। साथ ही मुठभेड में घायल SHO नरेश राठौड के जल्द स्वास्थय लाभ की कामना की। साथ ही पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश के विरूद्ध की गयी कार्यवाही को अपना समर्थन देते हुए उसका विरोध करने वालों के विरूद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें:- Dehradun encounter: हिस्ट्रीशीटर निकला मारा गया बदमाश, पहले से कई केस थे दर्ज