Tuesday , November 3 2026

केशव मौर्य के अथक प्रयास और नितिन गडकरी का प्रयाग के विकास से बन रहा प्रयागराज में म्‍योहार 6 लेन ओवर ब्रिज

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने दो दिवसीय प्रयागराज प्रवास के दौरान आज म्योहार स्थित निर्माणाधीन छह लेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता, पूर्ण पारदर्शिता और मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्माण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए पुल के उद्घाटन की समय-सीमा तय की है।

श्री मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर इस महत्वपूर्ण पुल को प्रयागराज की जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने, आवागमन का समय कम करने तथा प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों की जांच, नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण होकर जनता को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्षगण श्रीमती निर्मला पासवान एवं श्री राजेश शुक्ल, मा. विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, मा. जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायता अभियंता सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थिति रहे।