Wednesday , September 30 2026

उत्तराखंड में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें देहरादून से पिथौरागढ़ तक की लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 30 September 2026: सूरज की पहली किरण के साथ ही आज सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर में होने वाले बदलावों के आधार पर ये दाम रोजाना तय किए जाते हैं.

रोजमर्रा की जिंदगी होती है प्रभावित
चूंकि ईंधन की कीमतों का सीधा असर आम जनता के बजट और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है, इसलिए सरकार द्वारा अपनाई गई इस व्यवस्था से बाजार में पारदर्शिता बनी रहती है. अगर आज आप उत्तराखंड के किसी भी शहर में अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें अपने जिले के ताजा भाव…

जानिए आपके शहर में कितनी है कीमतें?
देहरादून में पेट्रोल ₹99.54 और डीजल ₹95.05, उत्तरकाशी में पेट्रोल ₹101.81 और डीजल ₹97.04, चमोली में पेट्रोल ₹101.64 और डीजल ₹96.97, रुद्रप्रयाग में पेट्रोल ₹101.64 और डीजल ₹96.94, हरिद्वार में पेट्रोल ₹101.55 और डीजल ₹95.04, पिथौरागढ़ में पेट्रोल ₹101.69 और डीजल ₹97.02, बागेश्वर में पेट्रोल ₹101.18 और डीजल ₹96.63, अल्मोड़ा में पेट्रोल ₹100.82 और डीजल ₹96.17, नैनीताल में पेट्रोल ₹100.05 और डीजल ₹95.58, उधम सिंह नगर में पेट्रोल ₹100.31 और डीजल ₹95.84 है. 

हाल के दिनों में क्यों बढ़े ईंधन के दाम?
बीते मई और अगस्त महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई थी. 15 मई, 23 मई, 25 मई और 26 अगस्त को कीमतों में अच्छा खासा इजाफा हुआ था, लेकिन 29 अगस्त को ईंधन की कीमतों में गिरावट आई. ईंधन की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजार के हालात पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 64-65 डॉलर प्रति बैरल से उछलकर लगभग 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं. कच्चे तेल की कीमतों में आए इस तेज उछाल और अंडर-रिकवरी के कारण तेल विपणन कंपनियों को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा था.

टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट
उन्होंने इसका भी जिक्र किया था कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत दुनिया का ऐसा अकेला देश रहा है, जिसने 2022 के बाद लंबे समय तक ईंधन की कीमतों को नियंत्रित रखकर आम जनता को राहत दी है. बहरहाल, पेट्रोल और डीजल की रोजाना बदलती कीमतों का सीधा असर हमारी जेब और घरेलू बजट पर पड़ता है. ऐसे में किसी भी शहर की यात्रा पर निकलने या गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले अपने जिले के ताजा रेट चेक कर लेना ही समझदारी है.