
हर माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे की पढ़ाई, शिक्षा या आगे की जरूरतों के लिए समय रहते पैसा तैयार हो जाए. इसके लिए अगर कम उम्र से ही निवेश शुरू कर दिया जाए, तो लंबी अवधि का फायदा मिल सकता है. इसके लिए म्यूचुअल फंड में SIP करना एक बेहतर तरीका हो सकता है, जिसमें हर महीने की एक तय तारीख को तय रकम निवेश की जाती है.
अगर आप बच्चे के भविष्य के लिए हर महीने ₹5,000 की SIP शुरू करते हैं और इसे लगातार 15 साल तक जारी रखते हैं और इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 15 साल बाद कितनी रकम तैयार हो सकती है, आइए आसान शब्दों में समझते हैं इसकी पूरी कैलकुलेशन-
हर महीने ₹5,000 निवेश करने पर कितना पैसा जमा होगा?
अगर आप ₹5,000 की मासिक SIP करते हैं, तो इसका मतलब हुआ कि एक साल में आपका कुल निवेश ₹60,000 होगा. आप इसे 15 सालों के लिए कर रहें, तो कुल निवेश 9 लाख रुपए हो जाएगा.
₹5,000 × 12 महीने × 15 साल = ₹9,00,000
12% रिटर्न पर 15 साल में कितना फंड बनेगा?
12% सालाना अनुमानित रिटर्न और मासिक कंपाउंडिंग के आधार पर ₹5,000 की SIP को 15 साल तक जारी रखने पर निवेश की अनुमानित वैल्यू करीब ₹23,79,657 हो सकती है.
- मासिक SIP: ₹5,000
- निवेश की अवधि: 15 साल
- कुल निवेश: ₹9 लाख
- अनुमानित रिटर्न: करीब ₹14,79,657
- 15 साल बाद अनुमानित फंड: करीब ₹23,79,657
इस कैलकुलेशन में सबसे अहम भूमिका कंपाउंडिंग की है. शुरुआत में निवेश की रकम धीरे-धीरे बढ़ती दिखाई देती है, लेकिन समय बढ़ने के साथ पहले से मिले रिटर्न पर भी रिटर्न जुड़ता रहता है. इसी वजह से लंबी अवधि में छोटी मासिक बचत भी बड़ा फंड बनाने में मदद करता है.
बच्चे के लिए SIP में समय क्यों जरूरी होता है?
अगर बच्चे के भविष्य के लिए निवेश का लक्ष्य 15 साल दूर है, तो आपके पास बाजार के उतार-चढ़ाव को झेलने के लिए लंबा समय होता है. SIP में हर महीने एक तय रकम निवेश होती है, इसलिए बाजार ऊपर या नीचे होने पर अलग-अलग NAV पर यूनिट खरीदी जाती हैं.
हालांकि, 12% रिटर्न कोई तय या गारंटीड रिटर्न नहीं होता है. म्यूचुअल फंड और बाजार से जुड़े निवेश में रिटर्न समय के साथ बदल सकता है और निवेश की वैल्यू घट या बढ़ भी सकती है.
इसलिए ऊपर दिया गया ₹23,79,657 लाख का आंकड़ा सिर्फ 12% अनुमानित रिटर्न के आधार पर किया गया कैलकुलेशन है.
SIP स्टेप-अप से बड़ा हो सकता है फंड!
अगर आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है, तो समय के साथ SIP की रकम भी बढ़ाई जा सकती है, इसे स्टेप-अप SIP कहा जाता है. ₹5,000 से शुरुआत करके हर साल SIP में एक तय प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए तो 15 साल बाद बनने वाला फंड सामान्य ₹5,000 वाली SIP से काफी अलग हो सकता है.
बच्चे के लिए निवेश करते समय सिर्फ रिटर्न के अनुमान को नहीं, बल्कि लक्ष्य की रकम, निवेश की अवधि, जोखिम लेने की क्षमता और भविष्य में पैसे की जरूरत को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
girls globe