
बुक्सा समाज की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय बाजपुर तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने बुक्सा समाज की महिला की खतौनी उसे वापस सौंप दी।
विधायक अरविंद पाण्डेय ने वापस की बुक्सा समाज की महिला की जमीन
बता दें वर्ष 2023 में कमिश्नर द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन न होने और इस मामले में गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय ओर उनके परिवार पर लग रहे आरोपों के बीच, विधायक खुद बाजपुर तहसीलदार के कार्यालय पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक तहसील कार्यालय में मौजूद रहे विधायक ने अधिकारियों से कमिश्नर के आदेशों का तत्काल अनुपालन करने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें: भू-माफिया वाले आरोपों पर बोले अरविंद पांडे, ‘आरोप सिद्ध हुए तो जनता के सामने नहीं आऊंगा’
बाजपुर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के निर्देश पर संबंधित राजस्व अधिकारी द्वारा बुक्सा समाज के पीड़ित महिला का नाम खतौनी में दर्ज किया गया और खतौनी की प्रति विधायक को सौंप दी गई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस मामले में आदेशों के अनुपालन को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिससे प्रशासन की कार्यशैली भी कटघरे में थी।
चुनाव पास आते ही मेरे खिलाफ रची राजनीतिक विरोधी साजिशें: MLA
वहीं, पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उनकी छवि धूमिल करने के लिए राजनीतिक विरोधी साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया, बल्कि हमेशा पीड़ितों की आवाज उठाने का काम किया है।
girls globe