
प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने वंदे मातरम्’ का अपमान और कांग्रेस पर प्रहार और सपा प्रमुख को दिया जवाब कहा कि
– कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘वंदे मातरम्’ को बीच में रोककर राष्ट्रगीत और भारत माता का घोर अपमान किया गया है।
– वंदे मातरम्’ के छह छंदों में भारत माता को देवी दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के रूप में पूजा गया है, जिसे कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण और भारत-विरोधी राजनीति के कारण बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
– राष्ट्रगीत का यह अपमान उसी मानसिकता का हिस्सा है जिसने 1947 में देश का बंटवारा कराया था; यह एक गैरकानूनी कृत्य और राष्ट्रद्रोह है।
– कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अपने इस कृत्य के लिए पूरे देश से तत्काल माफी मांगे। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
– समाज और विशेषकर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर इस ‘अर्बन और वैचारिक नक्सलवाद’ के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएं और पुरजोर विरोध करें।
मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर अखिलेश यादव को जवाब
– मेडिकल कॉलेजों को लेकर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन है; वर्तमान में वहां काउंसलिंग चल रही है और पढ़ने व पढ़ाने वाले दोनों मौजूद हैं।
– अखिलेश यादव पर तंज: जिनके परिवार में केवल ‘लठैत’ हैं, वे शिक्षा को नहीं समझ सकते; यदि उनके परिवार में भी पढ़ने वाले होंगे, तो वे वहां जाकर पढ़ सकते हैं।
एंबुलेंस सुविधा और विपक्ष की बयानबाजी
– किसी एक घटना को 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश से जोड़कर पेश करना केवल चुनाव को देखते हुए की जा रही कोरी राजनीतिक बयानबाजी है।
– सरकार राज्य के हर एक नागरिक को आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है और इस दिशा में काम कर रही है।
girls globe