
प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने कि श्री राहुल गांधी झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में नहीं गए क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार हैं और सपा सरकार के कार्यकाल में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अत्याचार और शोषण की घटनाएं हुईं। लोगों की जमीनों और मकानों पर कब्जे के आरोप लगे और अपराधियों, गुंडों तथा माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आती रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को लोकसभा और विधानसभा के टिकट तक दिए गए। सपा के शासनकाल का इतिहास जनता के सामने है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रियों हों या कुंभ यात्रियों, सभी का सम्मान, सत्कार और स्वागत किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है। राम भक्त हों, शिव भक्त हों, भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हों अथवा मां भगवती के उपासक—सभी श्रद्धालुओं की आस्था और सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है। उत्तर प्रदेश की पहचान उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी है और सरकार विरासत के संरक्षण के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। महाकुंभ के आयोजन ने प्रयागराज की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत किया है। संगम क्षेत्र, मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित प्रयागराज के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के प्रति लोगों की आस्था है और सरकार इन स्थलों के विकास तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास, गरीब कल्याण, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार एवं अवसरों तथा प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया है। यही कारण है कि वर्ष 2017 में भाजपा को जो जनसमर्थन मिला था, वर्ष 2027 में उससे भी अधिक जनसमर्थन भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के कार्यों को देख रही है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
girls globe