केदारनाथ धाम के ऊपर उड़ रहे थे दो ड्रोन, पुलिस ने किए जब्त, सिखाया सबक

केदारनाथ धाम के कल यानी 22 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर धाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

केदारनाथ धाम के ऊपर उड़ रहे थे दो ड्रोन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हेली सेवाओं के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन के लिए नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में बिना प्रशासन की पूर्व अनुमति (NOC) के ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके आज धाम क्षेत्र और मंदिर परिसर के पास बिना अनुमति के दो ड्रोन उड़ाए जा रहे थे।

drones flying over Kedarnath Dham

पुलिस ने किए जब्त

पुलिस ने दोनों ड्रोन को जब्त कर लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के ड्रोन का उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित ड्रोन को तत्काल जब्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और बिना अनुमति ड्रोन संचालन से परहेज करें।

ये भी पढ़ें: फूलों से सजने लगा Kedarnath dham, अंतिम चरण में तैयारियां