प्रधानमंत्री जी ने दी फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट गठन की स्वीकृति, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्यवाही, श्री मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य जी ने राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के संदर्भ में कहा कि वे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं। जब सरकार किसी मंत्री को सदन में अपनी बात रखने के लिए अधिकृत करती है, तो वह सरकार का अधिकृत पक्ष प्रस्तुत करता है। यदि किसी विषय पर व्यक्तिगत अथवा सामूहिक निर्णय की आवश्यकता होती है, तो वह मंत्रिपरिषद एवं संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें भली-भांति ज्ञात होना चाहिए कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मुख्यमंत्री अथवा सरकार का कोई भी निर्णय मंत्रिपरिषद की सामूहिक सलाह एवं संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार लिया जाता है, न कि किसी एक व्यक्ति द्वारा।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने पुनः दोहराया कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के हितों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी तथा ईमानदार एवं मेहनती छात्रों के अधिकारों की हर स्तर पर रक्षा की जाएगी।