Tehri Road Accident: सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, सात की हालत गंभीर

Tehri Road Accident: टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। एक कार अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौके पैट ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टिहरी में सरिये से लदे खड़े ट्रक से टकराई कार

हादसा सुबह करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कौड़ीयाला में ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दौरान कार में आठ लोग सवार थे।

एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि सात लोग गंभीर घायल थे। सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। वही मृतका की पहचान धूमा देवी (55) पत्नी स्व. दिलवर सिंह के रूप में हुई है।