वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन: समर्थन करने आए कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी में स्थित मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। भारी संख्या में कर्मचारी कंपनी परिसर के बाहर धरने पर बैठे है। इस दौरान उनके समर्थन में कई कांग्रेस नेता आए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर ले गई है।

समर्थन करने आए नेता अरेस्ट

बता दें सोमवार से कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी को लेकर धरने पर बैठे हुए है। पुलिस ने उन्हें बीते दिन जबरन उठाने का प्रयास किया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। मंगलवार को भी कर्मचारियों का प्रदर्शन कंपनी के खिलाफ जारी था। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे।

कांग्रेस नेता समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस नेता हरीश पनेरु की पुलिस ने नोंक-झोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। साथ ही पुलिस ने छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को भी उनके घर से उठा दिया है। पुलिस तीनों नेताओं को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में भी नोएडा जैसा हाल!: प्रदर्शन के दौरान सामने आई पुलिस की बर्बरता, कर्मचारियों ने की नारेबाजी