नकल माफिया हाकम सिंह रावत को मिली HC से क्लीन चिट, नाचते हुए वीडियो हो रहा वायरल

नकल माफिया हाकम सिंह को नैनीताल हाईकोर्ट ने पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में क्लीन चिट दे दी है। बता दें सबूत न मिलने पर हाकम को जनवरी में बेल मिल गई थी। जिसके बाद अब उन्हें हाईकोर्ट ने क्लीन दे दी है।

नकल माफिया हाकम सिंह रावत को HC से मिली क्लीन चिट

पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हाकम सिंह और उनके सहयोगी को पटवारी भर्ती परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यानी 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था। दोनों पर भर्ती परीक्षा पास कराने का आरोप था। लेकिन दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर न्यायमूर्ति आलोक महरा की कोर्ट ने हाकम को जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए थे। जिसके बाद अब उन्हें हाईकोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने हाकम सिंह को क्लीन चिट मिलने पर सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व प्रदेश करन महारा ने कहा बेरोज़गार युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वाले हाकम सिंह को सरकार की ढीली और संदिग्ध पैरवी के चलते क्लीन चिट मिल जाना सिर्फ एक कानूनी फैसला नहीं, बल्कि व्यवस्था पर सवाल है।

सत्ता के गलियारों में बैठे लोग संतुष्ट: माहरा

माहरा ने कहा आज हाकम सिंह खुलेआम जश्न मना रहा है और सत्ता के गलियारों में बैठे लोग संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। अगर सरकार सच में निष्पक्ष होती, तो इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देती। लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि यह मामला न्याय से ज़्यादा रिश्तों और संरक्षण का बन चुका है। भाजपा की राजनीति में अपने लोगों को बचाना प्राथमिकता है, चाहे उसके लिए सच और न्याय की बलि ही क्यों न देनी पड़े।

व्यवस्था की नीयत का आईना है हाकम को क्लीन चिट मिलना: माहरा

करन माहरा ने कहा अंकिता भंडारी केस में जिस तरह ‘VIP’ को बचाने की कोशिशें हुईं, वह किसी से छुपा नहीं है। अब हाकम सिंह को मिली राहत उसी पैटर्न को दोहराती दिख रही है। साफ है। यह सिर्फ एक व्यक्ति को बचाने की बात नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को ढाल बनाकर सच को दबाने की कोशिश है। जब तक सत्ता अपने करीबियों को बचाने में लगी रहेगी, तब तक आम जनता, खासकर युवा, खुद को ठगा हुआ महसूस करते रहेंगे। यह सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि व्यवस्था की नीयत का आईना है।

ये भी पढ़ें: नकल माफिया हाकम सिंह को मिली HC से जमानत, पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हुई थी गिरफ्तारी