
आज के इस आधुनिक दौर में ग्लोइंग, बेदाग और खूबसूरत स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। चेहरे की चमक (Skin Glow) बढ़ाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार इन केमिकल प्रोडक्ट्स को लगाने के बाद भी चेहरे पर कोई खास असर या निखार देखने को नहीं मिलता है, बल्कि स्किन को नुकसान होने का खतरा अलग से बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना एक भी रुपया खर्च किए, आप सिर्फ कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से अपने चेहरे पर मनचाहा निखार ला सकते हैं?
ग्लोइंग स्किन के लिए आप रोज सुबह उठते ही बर्फ का एक छोटा सा और जादुई उपाय कर सकते हैं। इस आसान से नुस्खे को आजमाने से न सिर्फ चेहरे की रंगत सुधरेगी, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर दिखने वाली महीन रेखाएं (Fine Lines) और झुर्रियां भी काफी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं निखरी और स्वस्थ त्वचा के लिए आपको सुबह-सुबह क्या करना चाहिए और क्या है ‘आइस वॉटर थेरेपी’।
क्या है आइस वॉटर थेरेपी और इसे घर पर कैसे तैयार करें?
चमकदार त्वचा पाने के लिए आपको सुबह सोकर उठते ही इस बेहद असरदार होममेड स्किन ट्रीटमेंट को करना होगा। इसे तैयार करना बेहद आसान है।
-
सबसे पहले एक बड़ा सा बाउल (कटोरा) लें, जिसमें आपका चेहरा आसानी से आ सके।
-
अब इस बाउल में फ्रिज से निकालकर कुछ आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े) डाल दें।
-
इसके बाद इसमें सामान्य या थोड़ा सा साफ पानी मिला लें।
-
लीजिए, आपका थेरेपी के लिए बिल्कुल ठंडा-ठंडा बर्फ का पानी बनकर तैयार है।
चेहरे की सूजन दूर कर फाइन लाइन्स को कम करता है ठंडा पानी
इस तैयार बर्फ के पानी वाले बाउल में आपको सुबह-सुबह अपने चेहरे को कम से कम 15 से 20 बार डुबाना (डिप करना) है। ध्यान रहे कि चेहरे को कुछ-कुछ सेकंड के लिए ही पानी में डालें और फिर बाहर निकालें।
जब हमारा चेहरा इस अत्यधिक ठंडे पानी के संपर्क में आता है, तो त्वचा के बड़े हो चुके रोमछिद्र (Open Pores) सुड़कर छोटे हो जाते हैं। पोर्स छोटे होने की वजह से त्वचा में प्राकृतिक रूप से कसाव (Skin Tightening) आने लगता है। इसके अलावा, रातभर सोने के कारण सुबह चेहरे पर जो पफिनेस या सूजन दिखाई देती है, वह बर्फ के पानी से तुरंत दूर हो जाती है। नियमित रूप से ऐसा करने पर चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
25 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन नुस्खा
यह घरेलू उपाय खासकर 25 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, 25 वर्ष की उम्र पार करने के बाद त्वचा में कोलाजन का बनना थोड़ा कम हो जाता है, जिससे चेहरे पर हल्की फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं। ऐसे में यह थेरेपी एंटी-एजिंग का काम करती है।
हालांकि, यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि छोटे बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए यह कोल्ड ट्रीटमेंट बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है, इसलिए उन्हें इससे दूर रखें। इसके अलावा, जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होती है, उनके लिए भी आइस वॉटर थेरेपी किसी वरदान से कम नहीं है। यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल (Sebum) को कंट्रोल करती है और आपको देती है एक इंस्टेंट फ्रेश लुक। अगर आपको किसी पार्टी या शादी में जाना है और तुरंत निखार चाहिए, तो आप इस थेरेपी की मदद ले सकते हैं।
girls globe