
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आज जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी उन्नाव, प्रतापगढ़, इटावा, बरेली, फतेहपुर, बहराइच, बाराबंकी एवं अयोध्या से वार्ता की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, लखीमपुर खीरी, चन्दौली, शाहजहाँपुर, कुशीनगर एवं अम्बेडकर नगर तथा मण्डलायुक्त अयोध्या से भी संवाद स्थापित कर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनता दर्शन में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित अनेक प्रकरण प्राप्त हुए। उप मुख्यमंत्री ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने विद्युत आपूर्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए प्रबन्ध निदेशक, विद्युत पश्चिमांचल से भी दूरभाष पर वार्ता की तथा संबंधित समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
girls globe