
हल्द्वानी में शांतिपूर्वक चल रहा प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। नोएडा की तरह हल्द्वानी में भी कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान सामने पुलिस की बर्बरता सामने आई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी ।
हल्द्वानी में प्रदर्शन के दौरान सामने आई पुलिस की बर्बरता
मिनी सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने ओर श्रम विभाग की नियमों का पालन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रमिक कंपनी परिसर के बाहर जुटे हुए थे। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें कम वेतन में काम करना पड़ रहा है और श्रम कानूनों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक दबाव झेल रहे हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग के अधिकारी भी श्रमिकों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस की ओर से उनके साथ बदसलूकी की गई है। देखते ही देखते मौके पर पुलिस के खिलाफ ही अरेबाजी शुरू हो गई।
girls globe