
सहसपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक पति ने मामूली विवाद में अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को इस कदर पीटा कि उसके गर्भ में पल रहा अजन्मा बच्चा दुनिया में आने से पहले ही मर गया।
इंस्टाग्राम चलाने पर भड़का था पति
पीड़ित महिला का आरोप है कि सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने को लेकर पति भड़का रहता था। आए दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। बीते शनिवार को गुस्साए पति ने फोन चलाता देख पत्नी पर लकड़ी के फट्टे से तब तक वार किए जब तक उसके शरीर का रंग नीला नहीं पड़ गया। इस दौरान महिला के पेट पर भी गंभीर चोटें लगीं। मारपीट के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और गर्भ में पल रहे आठ माह के अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।
पीड़िता के परिजनों ने दी तहरीर
वहीं पीड़ित महिला के पिता की तहरीर के पर एक्शन लेते हुए सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी बबलू अक्सर उनकी बेटी सीमा के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इसी बीच बीते शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
आरोपी को किया पुलिस ने अरेस्ट
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता शेर सिंह कोतवाली सहसपुर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए सहसपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा कर आरोपी को बबलू को उसके जस्सोवाला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।
girls globe