
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति
आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958 और उत्तराखंड राज्य में लागू संबंधित प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

कौन हैं भगवती प्रसाद भट्ट?
बता दें डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट वर्तमान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय प्रदेश के प्रमुख कृषि एवं बागवानी शिक्षण संस्थानों में शामिल है। ऐसे में नए कुलपति की नियुक्ति को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
girls globe