
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पैनी के नजदीक एक टेंपो ट्रैवलर का अचानक से संतुलन बिगड़ गया। जिससे वो सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में 17 यात्री और चालक सवार थे। इस हादसे के बाद जहां कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। तो वहीं एक महिला यात्री की मौत भी हो गई है।
बदरीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 1 की मौत, 17 लोग थे सवार
दरअसल श्रद्धालुओं से भरा ये वाहन गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा था। तभी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। जहां घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। 17 लोगों को हल्की चोटें आई है। तो वहीं 44 साल की आरती की मौत हो गई।
girls globe