Rahul Gandhi Uttarakhand Visit : अल्मोड़ा के बाद पौड़ी जाएंगे राहुल गांधी, ‘मोहम्मद दीपक’ के जिम की लेंगे मेंबरशिप

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit: आज कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। आज अल्मोड़ा में जनसभा को वो संबोधित करेंगे। ऐसे में इसको लेकर सभी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

अल्मोड़ा के बाद वो पौड़ी जाएंगे। जहां वो पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। कहा जा रहा है कि वो अंकिता भंडारी के घर भी जा सकते है। साथ ही कोटद्वार में वो मोहम्मद दीपक की जिम भी जा सकते हैं। हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी की तरफ से ऑफिशियल नहीं किया गया है। राहुल गांधी रात को मसूरी में आराम करेंगे।

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit : अल्मोड़ा के लिए रवाना राहुल गांधी, ‘मोहम्मद दीपक’ के जिम की लेंगे मेंबरशिप

बताते चलें कि राहुल राहुल गांधी करीब ढाई साल बाद दो दिनों के उत्तराखंड दौरे आ रहे हैं। नवंबर 2023 में उन्होंने केदारनाथ यात्रा की थी। जिसके बाद ये उनका पहला उत्तराखंड दौरा है। प्राइवेट हेलिकॉप्टर से वो कुछ ही देर में अल्मोड़ा पहुंचेगे। जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह साढ़े 9 बजे वो दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।