
केशव प्रसाद मौर्य ने आज 7, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों शिकायतकर्ताओं और अनुरोधकों की समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना। जनता दर्शन में आए एक-एक फरियादी के पास खुद जाकर उप मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतों को प्राप्त किया, उन्हें ढांढस बंधाया और अधिकारियों को समयबद्ध व न्यायोचित कार्रवाई के लिखित एवं मौखिक आदेश दिए। मौके पर ही कप्तानों और जिलाधिकारियों को फोन कर दिए निर्देश
जनता दर्शन के दौरान मामलों की गंभीरता को देखते हुए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने मौके से ही कई जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दूरभाष पर कड़ी हिदायत दी:
जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही या टालमटोल की नीति अपनाई गई, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
girls globe